
विधायक सिद्धिकुमारी ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन किट





बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा में कोरोना संकट से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर जरुतमंदो के लिए विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा पूर्व विधानसभा के लिए 41 लाख की अनुशंसा से राशन सहायता पैकेज के तहत आज 10 वार्डो जिला प्रसाशन व वार्ड प्रतिनिधि के माध्यम से 1940 किटो का वितरण किया गया। विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा पूर्व विधानसभा किट वितरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। प्रत्येक जरूरतमंद के लिए प्रशासन के सहयोग से हर जरूरतमंद तक राशन सामग्री पहुंचे ये हमारी प्रथमिकता है। वार्ड 39 में पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा 339 जरूरतमंदों परिवारों को सुखा राशन किट का वितरण किया गया। पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी ने बताया इससे पहले भी वार्ड 39 में 3 बार 400 से ज्यादा परिवारों को साहयता दी जा चुकी है। किट वितरण में भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ,पूर्व जिलाअध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य ,पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ,महामंत्री मोहन सुुराना,उपाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा,अशोक बोबरवाल ,युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी ,पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी ,रमेश भाटी,पवन मनहोत,वार्ड प्रभारी राजेन्द मोदी,रवि रंगा,धर्मन्द्र चौहान,राजेन्द्र ,मनोज ,श्याम,अभिमन्यु,पवन,गोविन्द सिंह आदि कार्यकर्तों ओर वार्ड वासियों ने बाईस का आभार ओर धन्यवाद दिया। पारस भाटी ने बताया कि वार्ड में इससे पूर्व 21 दिन खाने के रोजना 600 से 700 ओर गायों का हरा चारा वितरण किया जा रहा है।

