
विधायक सिद्धि कुमारी ने स्कूल में बांटे तिरंगे, वहीं भाजपा नेताओं ने निकाला मौन जुलूस






खुलासा न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत रानी बाजार मण्डल व शिवबाड़ी मण्डल द्वारा संयुक्त रूप से आज राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय दक्षिण विस्तार पवनपुरी में सेकड़ों की संख्या में एकत्रित विद्यार्थियों ने तिरंगा झंडे वितरण कर रैली निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जंय के नारों से गुंजायमान हो उठा इस कार्यक्रम में बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी मुख्य अतिथि उपस्थित रही विधायक सिद्धि कुमारी सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है जिससे देश के लोगो मे अपने देश से प्रेम की अलख जगेगी और हर देशवासी गर्व की अनुभूति करेगा रानीबाजार मण्डल अध्य्क्ष नरसिंह सेवग ने बताया कि तिरंगा फहराने के नियम क्या है शिवबाड़ी मण्डल अध्यक्ष अभय पारीक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण हेतु एक पेड़ लगाने को कहा स्कूल की प्राचार्य ने सिद्धि कुमारी का शाल उढ़ाकर सम्मान किया व स्कूल के अघ्यापक रवि आचार्य ने पूरे स्कूल की तरफ से भगवान श्री राम की तस्वीर सिद्धि कुमारी को भेंट कर सम्मान किया इस कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री मनीष सोनी, पार्षद पुनित शर्मा, जमनलाल गजरा, अरुण जैन, सुरेश भसीन, धर्मेंद्र सिंह, अजय कसेरा, पुखराज स्वामी, ज्योति विजयवर्गीय, कुणाल लिखा, प्रमिला गौतम, मुकेश सैनी, आनंद शुक्ला, सोमेश शर्मा, विजय कुमार शर्मा, अरुण सोलंकी सहित आसपास के क्षेत्र के निवासी व स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
भाजपा ने निकाला मौन जुलूस
खुलासा न्यूज, बीकानेर। भारत के विभाजन के दर्द को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर मौन जुलूस निकाला। स्वतंत्रता मिलने से ठीक पहले यानी आज के दिन भारत का बंटवारा हो गया था इसी की याद में भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ सिंधु सभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट से गांधी पार्क तक पैदल मौन जुलूस निकाला गया। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा जिस तरह विभाजन में दोनो देशों को अलग किया गया कुछ लोगो ने इसको कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों का परिणाम बताया कुछ ने इसको जिन्ना की जिद बताया कुछ ने प्रधनमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रधानमंत्री बनने की लालसा बताया इस विभीषिका में डेढ़ करोड़ लोगो को अपने ही घर में रिफ्यूजी बनकर रहना पड़ा हजारों की संख्या में महिलाओं और हिन्दुओं के अपरहण हुए भारत के इतिहास के इस अमानवीय अध्याय को कभी नहीं भुलाया जा सकता विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस युवा पीढ़ी को देशवासियों की पीड़ा की याद दिलाएगा नागरिकों को हमेशा के लिए शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा विभाजन की हिंसा और घृणा ने लाखों लोगों की जान ले ली आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बंटवारे का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को नमन करता हूं। अखिल भारतीय सिन्धु सभा के किसन सदारंगानी ने कहा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण कराएगा और देशवासियों को देश में सदा शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करेगा वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों में लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। आज के इस मौन जुलूस में भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम पंचारिया, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, बाबूलाल गहलोत, जितेंद्र राजवी, जिला मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, अखिल भारतीय सिन्धु सभा के किसन सदारंगानी, मानसिंह हासानन्द, किशोर मामनानी भाजपा नेता राजेश गहलोत, सुशील शर्मा, अजय खत्री, चंद्र गहलोत, विनोद करोल, कमल आचार्य, जेठमल नाहटा, चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सीगड़, सोहन चांवरिया, रमजान अब्बासी, विमल पारीक, अयूब क्यामखानी, राम कुमार व्यास, परी वर्मा, पवन भाटी उपस्थित रहे।


