
विधायक जोगेश्वर गर्ग बने सरकारी मुख्य सचेतक





खुलासा न्यूज बीकानेर। जालोर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक जोगेश्वर गर्ग को सरकारी मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। विधानसभा ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। गर्ग विपक्ष में रहते हुए भी बीजेपी विधायक दल के सचेतक थे। उनका नाम मंत्री के दावेदारों में था, लेकिन अब उन्हें विधानसभा में बीजेपी सरकार का फ्लोर मैनेजमेंट संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
वे जालोर से 5वीं बार के विधायक हैं। सबसे पहले 1990 में विधायक बने थे। गर्ग 1990 के बाद 1993 में भी विधायक बने। 1998 का चुनाव हार गए, लेकिन 2003 में फिर विधायक बने। इसके बाद 10 साल विधायक नहीं बन सके। 2018 और 2023 में जालोर से लगातार विधायक का चुनाव जीते। उन्हें सदन के फ्लोर मैनेजमेंट का अच्छा अनुभव है।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |