[t4b-ticker]

मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं मिस यूनिवर्स 2025, बीकानेर संभाग की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक ही पहुंचीं

मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं मिस यूनिवर्स 2025, बीकानेर संभाग की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक ही पहुंचीं

खुलासा न्यूज़। मेक्सिको की 25 वर्षीय फातिमा बोश फर्नांडेज़ ने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीत लिया है। फातिमा ने दुनिया भर की टॉप कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए यह खिताब हासिल किया। भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं मणिका विश्वकर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टॉप-30 तक पहुंचीं, लेकिन टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं।

4 राउंड के बाद जो शीर्ष 5 प्रतिभागी फिनाले में पहुंचीं, वे थीं—

फातिमा बोश फर्नांडेज़ — मेक्सिको (विजेता), प्रवनीर सिंह — थाइलैंड (दूसरा स्थान) ,स्टेफनी अबसाली — वेनेजुएला (तीसरा स्थान) ,आतिसा मनालो — फिलीपींस (चौथा स्थान), ओलिविया यासे — कोट दी’वोआर (पांचवां स्थान), फातिमा को मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थेलविग ने क्राउन पहनाया।

इस सवाल के जवाब ने दिलाया फातिमा को क्राउन
टॉप-5 राउंड में फातिमा से सवाल पूछा गया—
“आपके नजरिए से, 2025 में एक महिला होने की क्या चुनौतियाँ हैं, और दुनिया भर की महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए आप मिस यूनिवर्स का खिताब कैसे उपयोग करेंगी?”

फातिमा ने जवाब दिया: “एक महिला और मिस यूनिवर्स के रूप में, मेरी आवाज़ दूसरों की सेवा के लिए है। आज हम बदलाव लाने, मजबूती से बोलने और इतिहास रचने के लिए आगे खड़ी हैं। बहादुर महिलाएँ ही दुनिया बदलती हैं।” उनके आत्मविश्वास भरे जवाब ने दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया।

भारत की मणिका विश्वकर्मा ने जीता दिल
फिनाले की शुरुआत सभी कंटेस्टेंट्स के भव्य इंट्रोडक्शन से हुई। श्री गंगानगर की मणिका विश्वकर्मा ने व्हाइट ड्रेस में शानदार इंट्रो और आत्मविश्वास से भरा रैम्प वॉक किया। हालाँकि वे टॉप-12 में स्थान नहीं बना सकीं, लेकिन प्रस्तुति और प्रदर्शन से दर्शकों का सम्मान जरूर जीता।

Join Whatsapp