
मंत्री जोशी का टिकट कटा,कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के लिए छोड़ी यह सीट






खुलासा न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी छठी लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार देर रात जारी छठी लिस्ट में 23 नाम शामिल हैं। इस लिस्ट से मंत्री महेश जोशी का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह अब जयुपर के जिला अध्यक्ष आरआर तिवारी को टिकट दिया है।
बता दें कि कांग्रेस अपनी 5 लिस्ट में 154 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान पहले ही कर चुकी थी। अब छह सूचियों को मिलाकर कांग्रेस अब तक 179 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब सिर्फ 21 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान होना बाकी है। इस लिस्ट में बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने इसमें एक सीट अपने गठबंधन के लिए छोड़ी है। वो सीट भरतपुर है। कांग्रेस ने अपने इंडिया गठबंधन के लिए यह सीट छोड़ी है। जिसकी जानकारी भी दी गयी है।


