धनतेरस पर दीपदान और पूजा की विधि, खरीदारी और निवेश के लिए रहेंगे दो शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर दीपदान और पूजा की विधि, खरीदारी और निवेश के लिए रहेंगे दो शुभ मुहूर्त

खुलासा न्यूज बीकानेर। 29 अक्टूबर, मंगलवार को धनतेरस है। इस दिन से दीपोत्सव शुरू हो जाएगा। हर तरह की खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। इस दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है, मान्यता है कि इस योग में किए कामों का 3 गुना फल मिलता है। शाम को धन्वंतरि, कुबेर और लक्ष्मी पूजा होगी। यम के लिए दीपदान भी किया जाएगा। पंडितों के अनुसार खरीदारी के शुभ मुहूर्त सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक और शाम 7:25 बजे से रात 8:55 बजे तक है। वहीं, धन्वंतरि की पूजा विधि और मुहूर्त शाम पौने छह बजे से रात सवा आठ बजे तक का है।

 

इस दौरान भगवान धन्वंतरि की पूजा में गाय के घी से दीपक लगाएं। पूजन सामग्री के साथ औषधियां चढ़ाएं। औषधियों को प्रसाद के तौर पर खाने से बीमारियां दूर होती हैं। कृष्णा तुलसी, गाय का दूध और उससे बने मक्खन का भोग लगाना चाहिए। विशेष बात यह भी है कि धनतेरस पर प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि के साथ लक्ष्मी जी और कुबेर की पूजा भी होती है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |