Gold Silver

मौसम विभाग का नया 25-26-27-28 नवम्बर को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग का नया 25-26-27-28 नवम्बर को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
जयपुर। राजस्थान में मौसम बदल रहा है। राजस्थान के कई जिलों में कोहरे का सितम जारी है। तेज सर्द हवाओं के साथ विजिबिलिटी कम हुई है। साथ ही कुछ जिलो में ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। राजस्थान का मौसम 25-26-27-28 नवम्बर को कैसा रहेगा इस पर मौसम विभाग का नया क्कह्म्द्गस्रद्बष्ह्लद्बशठ्ठ है कि राज्य में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने की सम्भावना है।
माउंट आबू में 5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
राजस्थान में रात के पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा 8 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में 8.4 डिग्री, जालोर में 8.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में 9.4, सीकर में 9.8, चित्तौडग़ढ़ में 9.6, डबोक में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
जयपुर में रात के पारे में उतार-चढ़ाव जारी है। एक दिन पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री पर दर्ज किया था। लेकिन शनिवार रात पारा 13 डिग्री पर आ गया। ऐसे में तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं जयपुर शहर में दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार शहर में इस सप्ताह रात और दिन के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

Join Whatsapp 26