मौसम विभाग की चेतवानी, बीकानेर सहित इन जिलों में चलेगी लू - Khulasa Online मौसम विभाग की चेतवानी, बीकानेर सहित इन जिलों में चलेगी लू - Khulasa Online

मौसम विभाग की चेतवानी, बीकानेर सहित इन जिलों में चलेगी लू

जयपुर। राजस्थान में मार्च महीने में जबरदस्त गर्मी शुरू हो गई है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने आम आदमी को परेशान कर दिया है। 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों से प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है। भारतीय मौसम केंद्र के मुताबिक आज से प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 2 दिन में प्रदेश के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा। इससे गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। कल से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर जिलों में लू भी चलने लगेगी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जो लोकल साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बना था। उसका असर अब धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बांसवाड़ा का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं डूंगरपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके साथ ही अलवर में राजस्थान का सबसे कम अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रद्द किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26