मौसम विभाग ने फिर दी चेतावनी, नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय - Khulasa Online मौसम विभाग ने फिर दी चेतावनी, नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय - Khulasa Online

मौसम विभाग ने फिर दी चेतावनी, नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय

कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से प्रदेश में बदलता हुआ मौसम सर्दी का अहसास करवाने लगा है। बीते दिन दो दिनों से करीब आधा दर्जन जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है।
बीते दो दिनों से प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात के तापमान 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही एक बार फिर से प्रदेश के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में एक बार फिर से रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है।

मौसम बदलने के साथ ही फिर से गिरने लगा तापमान
प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज करीब 1 से 2 डिग्री तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज। करीब डेढ़ दर्जन जिलों में रात का पारा पहुंचा 10 डिग्री से नीचे, करीब आधा दर्जन जिलों में रात का पारा पहुंचा 8 डिग्री से नीचे तथा 22 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में बारिश की चेतावनी है।

बीते दो दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीती रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गईए तो वहीं करीब आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे दर्ज किया गयाण् इसके साथ ही करीब डेढ़ दर्जन जिलों में रात का तापमान एक बार फिर से 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। दिनभर चल रही हवाओं के साथ ही सुबह.शाम चली ठंडी हवाओं ने फिर से लोगों को हल्की सर्दी का अहसास करवा दिया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26