
मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी: अगले दो दिनों में तापमान में आएगी कमी, यह है वजह





बीकानेर. प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस ने जहां लोगों को बेहाल कर दिया है। तो वहीं दिन में सूर्य की तपीश और लू के थपेड़ों ने भी जन जीवन को प्रभावित किया है। प्रदेश में दिन का औसत तापमान जहां करीब 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। तो वहीं रात का औसत तापमान भी करीब 21 डिग्री के पार पहुंच चुका है। बीती रात 26.8 डिग्री के साथ अजमेर में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। तो वहीं बीते दिन 42.4 डिग्री के साथ बांसवाड़ा में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बना प्रतिचक्रवाती तंत्र कमजोर हो रहा है। तथा वर्तमान में उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होगी। राज्य के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने व आज से राज्य में हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। साथ ही आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।
प्रदेश भीषण गर्मी और उमस का सितम जारी
बीती रात करीब सभी जिलों में रात का पारा 20 डिग्री पार दर्ज
26.8 डिग्री के साथ अजमेर में सबसे गर्म रात दर्ज
करीब एक दर्जन जिलों में रात का पारा पहुंचा 24 डिग्री के पार
तो वहीं करीब आधा दर्जन जिलों में रात का पारा 25 डिग्री के पार दर्ज
जयपुर में भी बीती रात 25 डिग्री दर्ज किया गया रात का पारा
बीते दिन 42.4 डिग्री के साथ बांसवाड़ा में सबसे गर्म दिन दर्ज
प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान पहुंचा 39 डिग्री के पार
बीती रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के पार दर्ज किया गया। तो वहीं करीब एक दर्जन जिलों में रात का तापमान 24 डिग्री के पार साथ ही करीब आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 25 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बीती रात 26.8 डिग्री के साथ अजमेर में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। वहीं सिरोही में भी बीती रात का तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात राजधानी जयपुर में भी रात का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।
बीती रात आधा दर्जन जिलों में रात का पारा 25 डिग्री पार
अजमेर 26.8 डिग्री, भीलवाड़ा 16.6 डिग्री, वनस्थली 19.2 डिग्री
अलवर 18.2 डिग्री, जयपुर 25 डिग्री, पिलानी 20.9 डिग्री
सीकर 21.5 डिग्री, कोटा 24.4 डिग्री, बूंदी 19.8 डिग्री
डबोक 19 डिग्री, बाड़मेर 24.1 डिग्री, जैसलमेर 21.7 डिग्री
जोधपुर 24 डिग्री, फ लोदी 24.8 डिग्री, बीकानेर 24.3 डिग्री
चूरू 21.2 डिग्री, श्रीगंगानगर 21.5 डिग्री, धौलपुर 20.4 डिग्री
नागौर 21.9 डिग्री, डूंगरपुर 22.3 डिग्री, बांसवाड़ा 24.8 डिग्री
सिरोही में 26.6 डिग्री दर्ज किया गया बीती रात का तापमान


