मौसम विभाग ने फिर से जारी की चेतावनी, तापमान बढ़ा - Khulasa Online मौसम विभाग ने फिर से जारी की चेतावनी, तापमान बढ़ा - Khulasa Online

मौसम विभाग ने फिर से जारी की चेतावनी, तापमान बढ़ा

बीकानेर. बीकानेर में मौसम विभाग ने फिर से चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक नया साइक्लोन आया है। बीकानेर संभाग में शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की वर्षा/बूंदाबांदी होने तथा शेष संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप के चलते गर्मी रही। तेज गर्मी के चलते लोग आवश्यक काम से घरों से बाहर निकल रहे है। तापमान बढ़ने के साथ ही बीती रात लोगों के पसीने छूटने लगे है। घरों में पंखे चलने भी शुरू हो गए है। बीते 4 दिनों से प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के साथ लोगों को गर्मी और उमस का अहसास होने लगा है। बीते एक सप्ताह की बात की जाए तो प्रदेश में करीब सभी जिलों में रात के तापमान में करीब 9 से 10 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। साथ ही रात का तापमान औसत से करीब 3 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26