
योगी विवेकानाथ के पदचिन्हों पर चलने का संदेश







खुलासा न्यूज,बीकानेर। ब्रह्मनिष्ठ योगी विवेकनाथ महाराज का 55 वां निर्वाण दिवस उनके भक्त सूरजाराम चंदाराम कुचोरिया के निवास स्थान बंगलानगर में योगी श्री प्रहलाद नाथ विज्ञानी के सानिध्य में मनाया गया।इस अवसर पर योगी प्रहलाद नाथ ने अपने गुरु श्री विवेक नाथ की जीवनी पर तथा सत्संग से सभी भक्तों को महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इसी क्रम में ओमा बाई,मनोज कुमावत और निरंजन बिस्सा ने भी गुरु की महत्ता पर अपने विचार रखे।

