
बीकानेर में पारा और गिरा, न्यूनतम तापमान पहुंचा इतने डिग्री सेल्सियस







बीकानेर। बीकानेर में न्यूनतम तापमान लगातार गिरावट की ओर है, गुरुवार सुबह बीकानेर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग के चूरू जिले में पिछले दो दिन से तापमापी में पारा शून्य से भी नीचे चल रहा है। गुरुवार को यह माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीगंगानगर में 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहा।
बीकानेर में सुबह सूर्योदय तक कोहरे का असर दिखाई देता है, हालांकि नौ बजे तक तापमान इतना बढ़ जाता है कि कोहरा नजर नहीं आता। तेज धूप में बैठे लोग सर्दी से राहत पा रहे हैं लेकिन शाम होते होते फिर कड़ाके की सर्दी लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन तक बीकानेर में शीत लहर से आंशिक राहत मिल सकती है। शीतलहर व बारिश की चेतावनी में फिलहाल बीकानेर का नाम नहीं है।


