कांग्रेस का पैदल मार्च :राष्ट्रपति के नाम जिला कलैक्टर को सौंपा ज्ञापन, देखे वीडियो

कांग्रेस का पैदल मार्च :राष्ट्रपति के नाम जिला कलैक्टर को सौंपा ज्ञापन, देखे वीडियो

कांग्रेस का पैदल मार्च :राष्ट्रपति के नाम जिला कलैक्टर को सौंपा ज्ञापन, देखे वीडियो

बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देश पर आज बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व राष्ट्रपति के नाम जिला कलैक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की प्रदेश की भाजपा सरकार के 10 माह के कार्यकाल में ही कानून व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और सड़के बदहाल हो गई है। उसके साथ निरंकुश प्रशासन के कारण आम जनता के कार्य नही हो रहे है। इसको लेकर आज पैदल मार्च और ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया।
इससे पहले तुलसी कुटीर के पास कांग्रेसजनो ने जिला अध्यक्ष की अगुवाई में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के जन्मदिवस के अवसर पर गायों को गुड और हरा चारा खिलाकर डोटासरा के उज्ज्वल और सुखद भविष्य की मगलकामना की। जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने इस अवसर पर कहा की राजस्थान में भाजपा सरकार के 10 महीने के कार्यकाल में ही जनता परेशान होकर अपने हक हकुक के लिए सड़कों पर उतर आई है सड़क, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी राज्य सरकार सुचारू नही रख पाई। निरंकुश प्रशासन के चलते अपने रोजमर्रा के कामों के लिए भी जनता को भटकना पड़ रहा है इससे ज्यादा शर्मनाक स्थति क्या होगी।

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने भाजपा के मंत्रियों पर तंज कसते हुए ये कहा की 10 महीनों में ही मंत्रियों के नोनिहालो की चांदी हो गई है। करोड़ों की गाडिय़ां पुलिस सुरक्षा और लाखों का बैंक बैलेंस ये जरूर भाजपा की उपलब्धि इन 10 महीनों में रही है। प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की प्रदेश की कानून व्यवस्था के हाल बुरे है। महिला अत्याचारों में राजस्थान अग्रणी राज्य बन चुका है। नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप के आरोपी भी खुले घूम रहे है।
प्रदेश सचिव शिवलाल गोदारा ने कहा की आमजन के स्वास्थ्य को लेकर भी राज्य सरकार चिंतित नहीं है। चिरंजीवी योजना बंद करना, अस्पतालों में पूरी दवाई ना होना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने कहा की ओल्ड पेंसेशन स्कीम, वृद्धावस्था पैंशन, बेरोजगारी भता, तक पर राज्य सरकार ने ताला लगा दिया है।

प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया की प्रदर्शन को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, अंबाराम इनाखिया, अनिल कल्ला, ,तोलाराम सियाग,केदारमल कठतला, वरिष्ठ कांग्रेसी पाबूराम नायक,पट्टू जोशी,पन्नालाल मेघवाल,नंदराम कास, नित्यानंद पारिक, महासचिव रवि पुरोहित,हरीश गोदारा,प्रेम जोशी ओमप्रकाश मेघवाल गोपीराम गोदारा, मनोज किराडू, खेमाराम मेघवाल, चंद्रशेखर चवरिया, फिरोज अहमद भाटी, घेवरचंद सियाग, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, आशा देवी स्वामी, मुमताज शेख, वंदना गुप्ता, अफसाना पठान, सचिव मनोज चौधरी, हाजिर खान, कन्हैयालाल जोशी,माणक वाल्मिकी सुरेश वाल्मिकी, नंदराम कसानिया, पार्षद सुरेंद्र सिंह राठौड़,पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र डोटासरा, ताहिर हसन कादरी, ओमप्रकाश लोहिया, रामनाथ आचार्य, सरदार अमरीक सिंह, हनुमान व्यास, मोहम्मद अकरम समा, सरदार अमरीक सिंह, जितेंद्र बिस्सा ने संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। इस अवसर पर मुकेश जोशी, विजेंद्र सिंह बिदावत,लालाराम, भागीरथ, किशनलाल ब्राह्मण, तिलोकाराम, साहिल पठान, भवानी शंकर कौशिक, खेमराज चौधरी, बृजरतन पंचारिया सहित कांग्रेसी मौजूद थे

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |