ग्राम विकास अधिकारी संघ का सत्याग्रह आंदोलन, गहलोत को दिया ज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी संघ का सत्याग्रह आंदोलन, गहलोत को दिया ज्ञापन

बीकानेर। अपनी मांगों को लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन से सत्याग्रह आंदोलन की शुरूआत की है। कर्मचारियों ने बताया कि इस आंदोलन की विशेष बात यह है कि ‘हम ना ही तो जनता का कार्य बाधित करेंगे और ना ही सरकार का काम बाधित करेंगे। सत्याग्रह के पहले दिन राज.ग्राम विकास अधिकारी संघ बीकानेर के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगे जन घोषणा पत्र (नीतिगत दस्तावेज) के बिन्दु संख्या 10.4 एवं 25 की पालना में ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करना, रिक्त पदों पर भर्ती, समयबद्ध पदोन्नति है। कर्मचारियों ने बताया कि इन मांगों लेकर सरकार को कई बार ज्ञापन दिये जा चुके है लेकिन उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे मजबूरन उन्हें सत्याग्रह आंदोलन की राह पर चलना पड़ा है। इस आंदोलन के तहत पहले दिन कांग्रेस जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया। इसके अलावा 1 फरवरी प्रदेश के समस्त प्रधान, जिला प्रमुख एवं विधायकों का ध्यानाकर्षण करवाया जाएगा। 6, 13 व 20 फरवरी को प्रदेश के समस्त 352 पंचायत समिति मुख्यालयों पर सत्याग्रह का यज्ञ किया जाएगा। 27 फरवरी को प्रदेश के समस्त 33 जिला मुख्यालय पर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के द्वारा सत्याग्रह यज्ञ किया जाएगा तथा बजट सत्र के दौरान प्रदेश के 8000 ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा विधानसभा पर विशाला सत्याग्रह यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
कर्मचारियों ने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव-2018 के समय जारी जन घोषणा पत्र में कर्मचारी कल्याण, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती एवं समस्त विभागों में समयबद्ध पदोन्नति की विशेष घोषणा की गई थी। साथ ही कैबिनेट की प्रथम बैठक में जन घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज बनाया जाकर यह विश्वास दिलाया गया था कि जन घोषणा पत्र के प्रत्येक शब्द की अक्षरश: पालना की जाएगी, लेकिन अभी तक कोई पालना नहीं हुई है। ऐसे में ग्राम विकास अधिकारियों के मन भारी रोष व्याप्त है।
सत्याग्रह के पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश प्रतिनिधि नत्थू खां नागर, जिला मंत्री जगदीश दान, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, ब्लॉक मंत्री लक्ष्मीनारायण प्रजापत, लक्ष्मणदान देपावत, फलकशेर भाटी, गजेन्द्र रामावत आदि शामिल रहे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |