मौसम में गलन और ओस, ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी

मौसम में गलन और ओस, ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सर्दी ने कंपकंपा शुरू कर दिया है। मौसम में घुली ठंड और गलन ने परेशान किया। कई जगह लोग अलाव जलाकर उसके सहारे बैठे रहे।
सुबह सूरज निकलने से पहले ठंडक महसूस हुई। पहाड़ों पर धुंध और वाहनों, पेड़-पौधों पर ओस नजर आई। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। धूप खिलने के बाद ही मौसम सामान्य हुआ है। हवा में घुली ठंडी हवा और गलन से सर्दी कायम है। राजस्थान सहित कई राज्य शीतलहर की चपेट में है। रात के तापमान में 7 से 9 डिग्री की गिरावट बनी हुई है।
कंपकपाया नवंबर ने
जाते नवंबर में सर्दी ने जबरदस्त कंपकंपाया है। 1 से 15 नवंबर तक तापमान 13.4 से 17.4 डिग्री के बीच था। 15 से 22 नवंबर के दौरान तापमान 17.4 से नीचे गिरता हुआ 8.9 डिग्री तक पहुंच गया था। नवंबर के अंतिम सप्ताह में यह 11.4 से 14.4 डिग्री के बीच रहा है।
अब साल का अंतिम महीना…मंगलवार से साल 2020 का अंतिम महीना दिसंबर शुरू होगा। अब सर्दी की रंगत धीरे-धीरे बढ़ेगी। दिसंबर से जनवरी-फरवरी 2020 के बीच कोहरा छाने, शीतलहर चलने के अलावा मावठ होगी। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और शीतलहर से सर्दी में इजाफा होगी।। घने कोहरे के अलावा कई इलाकों में पाला पडऩे के आसार हैं। आगामी तीन महीने में न्यूनतम पारे में इस बार 1 से 2 डिग्री की कमी हो सकती है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |