Gold Silver

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लूणकरणसर में OPD आई फ्लू का प्रकोप बढ़ने लग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लूणकरणसर में OPD आई फ्लू का प्रकोप बढ़ने लग।

खुलासा न्यूज़ लूणकरणसर बीकानेर लोकेश कुमार बोहरा। बीकानेर जिले के लूणकरणसर तहसील में बच्चों से लेकर बड़ों तक में आई फ्लू का असर देखा जा रहा है।गाँवों में आई फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है।संक्रमण को लेकर डॉक्टर ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
बता दें की इन दिनों मौसम में बदलाव के साथ ही बच्चों से लेकर बड़ों तक में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में आई फ्लू के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। प्रतिदिन को यहां लगभग 600 से 700 के करीब मरीज दिखाने के लिए आते है।
इधर आई फ्लू के चलते कई पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे है।
यहां के डॉक्टर रामचंद्र जांघू ने बताया यह एडिनोवायरस इंफेक्शन है। जो सामान्यतः इसी मौसम में नमी की वजह से फैलता है। इसमें आंखें लाल रहना, आंखों में दर्द रहना, पानी आना, आंखें चिपकना इसके मुख्य लक्षण है।
इससे घबराने की जरूरत नहीं है। 3 से 5 दिन में ये ठीक हो जाता है1

 

देखने से नहीं फैलता

डॉक्टर ने बताया कि आमतौर पर यह भ्रांति है कि आई फ्लू देखने से फैलता है लेकिन ऐसा नहीं है। यह फ्लू से पीड़ित के संपर्क में आने से फैलता है। बचाव के लिए हाथों को बार बार धोएं, आंखों को रगड़े नहीं, ठंडे पानी से धोएं। आई फ्लू होने पर घबराएं नहीं। ये 3 से 5 दिन में ठीक हो जाता है।
पलकों में सूजन भी आ जाती है। आई फ्लू ज्यादा दिन तक रहता है तो आंखों की पुतली पर धब्बे आ जाते हैं। जिससे आंखों की रोशनी कम होने की आशंका रहती है। इसलिए आई फ्लू हो गया है तो आंखों के डॉक्टर को ही दिखाएं। डॉक्टर की बताई दवाइयों को ही काम में लें।

आई फ्लू के लक्षण

आंखों में लाली, आंखों से पानी आना, आंखों में खुजली के साथ दर्द होना। पलकों में सूजन आ जाना

घर में किसी को भी आई फ्लू हो जाए तो घर के अन्य सदस्यों से दूरी बनाकर रखें

– जब तक आई फ्लू ठीक न हो जाएं तब तक अपनी नजदीकी या दफ्तर के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

– अपने बिस्तर की चादर गर्म पानी से धोएं।

– अपना रूमाल किसी और को इस्तेमाल न करने दें।

– अपना तौलिया घर के अन्य सदस्यों के तौलिया से अलग रखें।

– आई फ्लू है तो किसी दूसरे व्यक्ति से हाथ न मिलाएं।

Join Whatsapp 26