कोरोना संकटकाल में बेहतर कार्यों के लिए मेहता का क्षत्रिय सभा ने किया सम्मान 

कोरोना संकटकाल में बेहतर कार्यों के लिए मेहता का क्षत्रिय सभा ने किया सम्मान 

बीकानेर। वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल एवं सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिहाज से लोकसेवक जिला कलक्टर नमित मेहता का सम्मान क्षत्रिय सभा की प्रबन्ध कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी ने सम्भागीय अध्यक्ष करणप्रतापसिंह सिसोदिया (केपसा) की अगुवाई में किया गया।क्षत्रिय सभा के सम्भागीय प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने कहा कि पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष बजरंगसिंह रॉयल ने साफा पहनाया, सम्भागीय अध्यक्ष केपसा ने शॉल ओढ़ाया, कर्नल हेमसिंह, जगमालसिंह पायली, डॉ. नन्दलालसिंह शेखावत ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज एवं पूर्व महाराज डॉ करणी सिंह से सम्बन्धित साहित्य भेंट किया, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राजवी, भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया ने बीकानेर राज्य का इतिहास नामक साहित्य भेंट किया।
ईश्वरसिंह चनाना, भंवरसिंह उदट, रणबीर सिंह नोखड़ा ने कोरोना योद्धा सम्मान पत्र कलक्टर मेहता को भेंट किया। सम्मान समारोह में एड रघुवीरसिंह शेरुणा, गजराज सिंह, हर्षवद्र्धन सिंह राठौड़, रविंद्रसिंह मोकलसर, जालमसिंह भाटी मरुधर, जितेन्द्रसिंह राजियासर, प्रमोदसिंह आसलसर, जुगलसिंह बेलासर, विजयसिंह खारा, चन्द्रसिंह उदासर, बलदेवसिंह गुढ़ा सहित क्षत्रिय सभा के अग्रणीय लोगों ने सिरकत की।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |