![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/01/medical-stor.jpg)
मेडिकल स्टोरों पर पाई अनियमितता,अनुज्ञापत्र निलंबित
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
खुलासा न्यूज,बीकानेर। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि 3 मेडिकल स्टोरघारकों द्वारा अनियमितताएं करने पर संबंधित मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए है।मुटनेजा ने बताया कि मुरलीधर व्यास नगर स्थित साक्षी मेडिकल स्टोर की जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म का अनुज्ञापत्र 25 से 29 जनवरी तक निलम्बित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लूणकरणसर स्थित श्री गायत्री मेडिकोज में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म का अनुज्ञापत्र 25 जनवरी से 3 फरवरी तक के लिए निलम्बित कर दिया गया है। मुटनेजा ने बताया कि हैड पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित श्री विनय मेडिकोज की जॉच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर संबंधित फर्म का अनुज्ञापन पत्र 25 जनवरी से 8 फरवरी तक के लिए निलम्बित कर दिया गया है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)