तीरंदाजी में बीकानेर की माया बिश्नोई को रजत पदक - Khulasa Online तीरंदाजी में बीकानेर की माया बिश्नोई को रजत पदक - Khulasa Online

तीरंदाजी में बीकानेर की माया बिश्नोई को रजत पदक

खुलासा न्यूज, बीकानेर। भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित हैदराबाद में नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीकानेर की माया बिश्नोई ने रजत पदक प्राप्त किया। गौरतलब है कि नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान की तरफ से कंपाउंड स्पर्धा में हिस्सा ले रही माया बिश्नोई रैंकिंग इवेंट में 667 अंकों के साथ 11 वे स्थान पर रही। वही व्यक्तिगत स्पर्धा के मुकाबलों में तीन मुकाबले जीतकर रजत पदक हासिल किया। माया बिश्नोई नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता खेलने वाली बीकानेर की पहली महिला तीरंदाज है। फाइव रिंग तीरंदाजी अकादमी में अभ्यास कर रही खिलाड़ी माया इससे पहले भी कई राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। अकादमी के प्रशिक्षक अर्जुन कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य कई प्रतियोगिताओं में भी माया विश्नोई हिस्सा लेगी, बिश्नोई के इस उपलब्धि पर ओलंपियन श्यामसुंदर स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26