मुंधड़ा चौक स्थित माता जी मंदिर - Khulasa Online मुंधड़ा चौक स्थित माता जी मंदिर - Khulasa Online

मुंधड़ा चौक स्थित माता जी मंदिर

 

बीकानेर।देशभर मै माताजी के जितने भी मंदिर है उनमे माँ को अलग अलग प्रकार के भोग लगाए जाते है| तंत्र साधना वाली मां की मूर्तियों की बात को छोड़ दे तो अन्य माताओ के मंदिर मे खीर, हलवा, मालपुआ आदि का भोग ही लगता है| मुंधड़ा चौक मई अस्ट धातु से बनी चतुर्भुज ब्रह्माणी मूंदयाड़ माता को केवल दूध का ही भोग लगाया जाता है| रात को 9.35 बजे चांदी के प्याले मै दूध रखकर सायं आरती होती है और माँ को यही दूध भोग लगाकर मंदिर के पट बंद कर दिए जाते है| पुजारी आशीष कुमार बताते है कि देशभर मई ऐसा कोई मंदिर नहीं है जहा, मां को केवल दूध का भोग लगाया जाता है| संभवतया यह पहला ऐसा मंदिर है जहा करीब सवा चार सो साल से यही परंपरा निभाई जा रही है| इस मंदिर की विशेषता है की यहाँ पर शिखर भी नहीं है| बगैर शिखर वाला माता को मंदिर भी दुर्लभ कहा जा सकता है| यह अंदरूनी शहर के मोहल्लो मे आस्था का केंद्र है|

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26