मास्क-सेनेटाइजर व छत पंखे वितरित, छिड़काव जारी

मास्क-सेनेटाइजर व छत पंखे वितरित, छिड़काव जारी

बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मास्क व सेनेटाइजर वितरण का कार्य लगातार जारी है। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा रविवार को 10वीं बटालियन आरएसी में 50 मास्क व 50 सेनेटाइजर वितरित किए गए। महनोत ने बताया कि पुलिस लाइन में भी 15 छत पंखे उपलब्ध करवाए गए। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स के रूप में चिकित्सा व पुलिस प्रशासन लगातार जुटे हैं। इनकी सेवाओं को नमन करना हमारा कर्तव्य है। आनन्द सोनी ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए सेनेटाइज छिड़काव का कार्य भी लगातार जारी है। रविवार को व्यास कॉलोनी, मूर्ति सर्किल सहित आसपास के क्षेत्रों में सेनेटाइजर छिड़काव किया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, रमेश भाटी, गौरीशंकर देवड़ा, आशीष अग्रवाल, पवन सुथार, दिलीप, बाबू सुथार, प्रणव भोजक, मिथुन दास आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |