दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को ससुराल पक्ष ने किया परेशान, विवाहिता ने आत्महत्या करने का किया प्रयास

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को ससुराल पक्ष ने किया परेशान, विवाहिता ने आत्महत्या करने का किया प्रयास

बीकानेर।ससुराल पक्ष पर विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर जान से मारने का प्रयास का आरोप लगा है। मामला पुरानी गिन्नाणी, पंवारसर कुआं क्षेत्र का है। इस संबंध में विवाहिता के पिता सुजानेदसर निवासी केवलचंद गहलोत ने महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री के ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर तंग-परेशान किया और जान से मारने की कोशिश की। जिसके कारण उसकी पुत्री पीबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। पुलिस के अनुसार केवलचंद गहलोत ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री सलोनी गहलोत का विवाह 16 मई 2022 को पंवारसर कुआं स्थित रहने वाले रावल कच्छावा पुत्र महेन्द्र कच्छावा के साथ हुआ। विवाह में हैसियत से बढक़र दहेज व सोना-चांदी का सामान दिया। लेकिन विवाह के पश्चात ससुराल वालों ने दहेज नहीं देने की बात को लेकर उसे तंग-परेशान व प्रताडि़त करने लगे और दो लाख रुपए रुपए लाने की मांग की। अन्यथा घर में नहीं रखने की धमकी। परिवादी का आरोप है कि उसकी पुत्री के साथ ससुराल वालों ने नौकरानी की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया, उसे भरपेट खाना तक नहीं देते। जब उसकी पुत्री पीहर आकर ये सब बताती तो हम यही कहते थे कि ससुराल वालों से समझाईश करेंगे और समय के साथ सब सही हो जाएगा। परंतु ससुराल वालों का उसकी पुत्री के प्रति व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। ऐसे में तंग-परेशान होकर उसकी पुत्री ने ससुराल जाने से भी इनकार कर दिया। जिसके बाद ससुराल वालों से पंच-पंचायती की तथा पुत्री को सही रखने के लिये समझाईश की। आरोप है कि आज से करीब दस दिन पूर्व ससुराल वालों की प्रताडऩा से दुखी होकर पीहर आ गई। एक सितंबर को पुत्री के ससुराल वाले व कुछ अन्य लोग हमारे घर आये पुत्री के पति व ससुर ने अपने द्वारा किये कृत्यों की माफी मांगी और दुबारा ऐसा नहीं करने को कहा। जिस पर पुत्री सलोनी को जिम्मेदारी के साथ ससुराल भेज दिया।>आरोप है कि दो सितंबर को सूचना मिली कि सलोनी ने ससुराल में आत्महत्या की कोशिश की है और वह अस्पताल में भर्ती है। जिस पर हम तुरंत अस्तपाल पहुंचे और अपनी पुत्र को देखा तो उसके शरीर जगह-जगह चोटें के निशान थे। परिवादी का आरोप है कि उसकी पुत्री को दहेज की अनुचित मांग को लेकर ससुराल वालों ने तंग-परेशान किया तथा जान से मारने के उद्देश्य से गले में फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की ओर उसके बाद अस्पताल ले गए। परिवादी का आरोप है अब उसकी पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है जो पीबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर विवाहिता के पति रावल कच्छावा, ससुर महेन्द्र कच्छावा, सास आशा देवी, ननद मधु, देवर कुलदीप के विरुद्ध धारा 498ए, 406 व 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |