दुष्कर्म व मारपीट से पीडि़त विवाहिता अस्पताल में भर्ती, पति ने लगाई न्याय की गुहार

दुष्कर्म व मारपीट से पीडि़त विवाहिता अस्पताल में भर्ती, पति ने लगाई न्याय की गुहार

खुलासा न्यूज बीकानेर। विवाहिता के साथ दुष्कर्म व मारपीट करने के मामले में पीडि़ता के पति ने खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मामला कोलायत थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता फिलहाल पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। पीडि़ता के पति ने बताया कि उन्होंने कोलायत थाना क्षेत्र के एक गांव में काश्तकार के रूप में खेत ले रखा था। जब खेत का धान निकाला तो खेत मालिक सहित कुछ लोग आए और धान तथा दो लाख पैंतालीस हजार रुपए व जेवरात लूटकर ले गए। आरोप है कि रात में उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म कर मारपीट की। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद आरोपी फिर आए और मारपीट कर उसका सामान खेत से बाहर फेंक दिया। उसके बाद उच्चाधिकारियों के दबाव से पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। जिसके कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे और उसे धमकियां दे रहे है। पीडि़ता के पति ने बताया कि उसे व उसके परिवार को आरोपियों से जान का खतरा है। पति ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

Join Whatsapp 26