![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/07/k2-1.gif)
विवाहिता ने परिजनों को बताया ससुराल वालों से खतरा, शाम को आ गई मौत की खबर
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
विवाहिता ने परिजनों को बताया ससुराल वालों से खतरा, शाम को आ गई मौत की खबर
बीकानेर। नापासर के खारड़ा निवासी मनीराम नायक ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में अपनी भतीजी की मौत का मुकदमा दर्ज करवाते हुए कहा कि उसकी भतीजी कविता की शादी 4 वर्ष पूर्व शिवलाल नायक निवासी जालबसर कर साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी सास मनोहरी, जेठ शंकरलाल, पति शिवलाल, जेठानी सरोज ने दहेज के लिए उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। गत 15 जून को कविता को जेठूते के साथ ससुराल भेजा गया। 18 जून को कविता ने फोन कर खुद की जान को ससुराल वालों से खतरा होना बताया था और शाम को उसके मौत की खबर भी आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)