चार बच्चों को लेकर विवाहिता अपने घर से निकली, अब तक कोई सुराग नहीं

चार बच्चों को लेकर विवाहिता अपने घर से निकली, अब तक कोई सुराग नहीं

बीकानेर। महाजन के समीपवर्ती बडेरण गांव से दो दिन पहले अपने चार बच्चों के साथ लापता हुई दो सगी बहनों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे परिजन परेशान है। वहीं पुलिस भी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार बडेरण निवासी परमाराम की एक बेटी पुष्पा की शादी जैतपुर में हुई है। दूसरी बेटी शारदा का ससुराल राजौरिया में है। दोनों बहनें पिछले करीब तीन माह से ससुराल में अनबन होने के कारण पीहर में रह रही थी। दोनों के दो-दो बच्चे है। दो दिन पहले दोनों बहनों की पीहर में अपने पिता से ससुराल जाने की बात को लेकर बोलचाल हो गई, जिससे रात के समय दोनों बहनें अपने चारों बच्चों के साथ लापता हो गई। इस संबंध में दोनों के पिता परमाराम ने महाजन थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है, लेकिन दो दिन बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों अपने ससुराल भी नहीं पहुंची है। महाजन सीआई गणेश कुमार बिश्नोई ने बताया कि रविवार शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |