Gold Silver

विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान, पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या करने आरोप

विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान, पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या करने आरोप
बीकानेर। सुभाषपुरा निवासी विवाहिता का शव घर में पंखे से लटका मिला है। पीहरपक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सुभाषपुरा निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसका शव घर में पंखे से झूलता मिला। शिव मंदिर के सामने वाली गली में रहने वाले सिमरन के भाई दानिश हसन ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालवालों पर केस दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि सिमरन की शादी 21 फरवरी, 21 को सलीम जावच से हुई थी। शादी के बाद ससुरालवाले उसे दहेज के लिए तंग-परेशान करने लगे। सिमरन ने फोन कर बताया कि उसे परेशान किया जा रहा है। उसे लेने पहुंचे तो शव लटका मिला। आरोप है कि पति सलीम, ससुर बशीर मोहम्मद, सास बरातुन, देवर सलमान, ननंद सलमा, पिंकी, रीना उर्फ पार्षद नुसरत और अब्दुल वाहिद ने दहेज के लिए सिमरन की हत्या कर दी। मामले की जांच एसआइयूसीएडब्ल्यू सीओ भूराराम खिलेरी को सौंपी गई है।

Join Whatsapp 26