
चाय बनाते आग की चपेट में आई विवाहिता,मौत





खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले के पांचू थाने इलाके में चाय बनाते आग की चपेट में आई नवविवाहिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार साठिका स्थित 24 वर्षीय संतोष पत्नी सुनील नाई अपने ससुराल में चाय बना रही थी। उसकी साड़ी में आग लगी, देखते ही देखते वह सत्तर प्रतिशत तक झुलस गई। उसे गंभीर में हालत में पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां करीब 10 दिन इलाज चला। बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि मृतका ने पर्चा बयान में चाय बनाते समय हादसा होने की पुष्टि की थी। मृतका के भाई गंगाशहर निवासी रामनारायण पुत्र झंवरलाल नाई ने मर्ग दर्ज करवाई है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |