दहेज के लिए विवाहिता से की मारपीट - Khulasa Online

दहेज के लिए विवाहिता से की मारपीट

बीकानेर। दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट करने और धोखाधडी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बोयावती उर्फ माया गहलोत ने जेठु गहलोत,मनोहरलाल गहलोत,बंसती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी शादी आरोपी जेठू गहलोत के साथ हुई थी। जिसके बाद कई मर्तबा दहेज की मांग को लेकर उसके साथ अभद्रता की ओर तंग परेशान किया। प्रार्थिया ने बताया कि इसके बाद आरेापियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और स्त्रीधन हड़प लिया। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26