Gold Silver

विवाहिता से चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,साली ने दो जीजा पर लगाया आरोप

विवाहिता से चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,साली ने दो जीजा पर लगाया आरोप
महेश देरासरी
बीकानेर। जिले के महाजन स्थानीय पुलिस थाने में एक विवाहिता ने अपने दो जीजा के खिलाफ चाकू की नोक पर गत माह सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता व उसका परिवार पशु चराने का काम करता है। गत माह 13 जुलाई रात को सो रही थी। उसी समय पीडि़ता के जीजा दुलमेरा निवासी विजेंद्र व नोहर क्षेत्र के सोनडी निवासी राजू बावरी ने चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने पीडि़ता की गर्दन पर चाकू रखकर डराते हुए बलात्कार कर डाला। शोर-गुल सुनकर पीडि़ता के माता-पिता ने आकर सम्भाला। इस मामले को लेकर 8 अगस्त की रात को स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

 

Join Whatsapp 26