विवाहिता ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, दूसरे देवर पर भी प्रयास करने का आरोप - Khulasa Online विवाहिता ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, दूसरे देवर पर भी प्रयास करने का आरोप - Khulasa Online

विवाहिता ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, दूसरे देवर पर भी प्रयास करने का आरोप

खुलासा न्यूज, बीकानेर। विवाहिता के साथ ससुराल में मारपीट और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर थाने में पीडि़ता ने अपने पति, ननद, देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना पीडि़ता के ससुराल गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र में 6 जनवरी व 7 जनवरी की है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष उसे परेशान करता और ताने देता था। जिसके चलते वह अपने पीहर चली गयी। पीडि़ता ने बताया कि वर्ष 2022 में दोनो पक्षों में समझौता होने पर वह अपने पति के साथ ससुराल आकर रहने लगी। पीडि़ता का आरोप है कि 6 और 7 जनवरी को उसके पति व ननदों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसके एक देवर ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि उसके एक और देवर ने भी उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26