Gold Silver

नौकरी का झांसा दे शादीशुदा महिला को भगा ले गया, पति पहुंचा थाने

खुलासा न्यूज। महिला को नौकरी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति ने श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसमें महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का एक परिचित उसे लगातार नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था। शनिवार को आधी रात के बाद आरोपी घर आया और महिला को घर से ले गया। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का परिचित ही उसे साथ ले गया है। महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का परिचित युवक पिछले काफी समय से उसकी पत्नी से संपर्क में था। उसका परिवार में आना जाना था। आरोपी ने पिछले दिनों उसकी पत्नी को नगर पालिका में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इससे वह उसकी बातों में आ गई। महिला के पति का आरोप है कि शनिवार को जब परिवार के सभी लोग सो गए तो आरोपी उनके घर आया और उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया। सुबह वह जब उठा और उसे पत्नी नजर नहीं आई तो उसने इसे इधर-उधर ढूंढा। जब पत्नी नहीं मिली तो उसने इस संबंध में केसरीसिंहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Join Whatsapp 26