Gold Silver

घर में घुसकर विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म

महेश देरासरी
खुलासा न्यूज बीकानेर। जिले के महाजन समीपवर्ती ढाणी छिपलाई निवासी एक विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने व सोने के गहने व डेढ़ लाख रुपए चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढाणी छिपलाई निवासी एक विवाहिता 2 अगस्त को अपने घर में अकेली थी। उसके सास-ससुर अन्य गांव गए हुए थे वहीं पति रेवड़ लेकर गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी राजूराम मेघवाल पानी पीने के बहाने में घर में आया। एवं विवाहिता को अकेली देखकर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। जिससे विवाहिता अचेत हो गई। थोड़ी देर बाद पीडि़ता का देवर घर आया तो आरोपी भाग गया। जाते वक्त आरोपी सोने व चांदी के गहने व डेढ़ लाख रुपए भी चुरा कर ले गया। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Join Whatsapp 26