
विवाहित ने लगाया परेशान करने का आरोप, मुकदमा दर्ज




खुलासा न्यूज, बीकानेर। दहेज लोभियों द्वारा लक्ष्मी स्वरूप बहू के साथ दहेज को लेकर परेशान करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 11 अप्रैल 2022 को बंधा बामनवाली में हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। परिवादिया ने आरोप लगाते हुए बताया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे पांच लाख रूपए और एक गाड़ी की मांग की। परिवादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




