
दहेज के लिये विवाहिताओं को किया जा रहा है तंग,मामले दर्ज






खुलासा न्यूज,बीकानेर। विवाहिता को दहेज के लिये जबरत तंग कर आत्महत्या करने के तीन अलग अलग मामले दर्ज किये गये है। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में युवक पर मामला महिला थाने में दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में आकाशवाणी कॉलोनी निवासी पूनराम मेघवाल पुत्र भूराराम को नामजद किया गया है। पीडि़ता ने बुधवार की शाम को दर्ज कराये इस मामले में बताया कि आरोपी पति दहेज की मांग को लेकर शादी के बाद से ही उसे लगातार परेशान कर रहा है। शारीरिक व मानसिक रूप से तंग कर रहा है। पीटता है तथा उसे आत्महत्या करने के लिये उकसाता है। आत्महत्या के लिये प्रेरित करता है। जांच सीओ यातायात दीपचंद द्वारा की जा रही है। वहीं एक अन्य मामले में महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताडना के आरोप में महाजन में वार्ड 7 निवासी नवाब शरीफ, मरियम, गुलाम फरीद, रुखसार को नामजद किया गया है। पीडिता ने बुधवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी शादी के बाद से लगातार उसे दहेज के लिये परेशान कर रहे हैं। मानसिक व शारीरिक रूप से तंग कर रहे हैं। थानाधिकारी सुरेन्द कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। उधर नापासर थाना क्षेत्र के गांव लालमदेसर मगरा निवासी राजवीर शर्मा, भंवरी, मदनलाल, बाबूलाल, गजानंद, गोमती, सुमन व विनोद शर्मा के खिलाफ दहेज के लिये तंग करने का मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी सुरेन्द कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, लूणकरनसर थाना पुलिस ने दहेज प्रताडना व स्त्रीधन हडपने के आरोप में श्रीगंगानगर में मुकलावा निवासी अमित कुमार पुत्र विकास कुमार, धानी पत्नी विकास कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


