
किसान आंदोलन के चलते यह रेल गाडिय़ां रद्द, कई आंशिक रद्द






खुलासा न्यूज, बीकानेर। उत्तर रेलवे के अंबाला मण्डल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेगी-
रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 19612, अमृतसर–अजमेर रेलसेवा दिनांक 28.09.23 को रद्द।
आंशिक रद्द रेल सेवाएं
1. गाडी संख्या 14602, हनुमानगढ़ –फिरोजपुर रेलसेवा, जो दिनांक 28.09.23 को हनुमानगढ़ से रवाना हुई है, वह अबोहर तक ही संचालित की गई है, अर्थात अबोहर से फिरोजपुर के मध्य रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19225, भगत की कोठी -जम्मू तवी रेलसेवा, जो दिनांक 28.09.23 को भगत की कोठी से रवाना हुई है, वह बटिंडा तक ही संचालित की गई है, अर्थात बटिंडा –जम्मू तवी के मध्य रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 19224, जम्मू तवी–अहमदाबाद रेलसेवा, जो दिनांक 28.09.23 को जम्मू तवी से रवाना हुई है, वह जालंधर सिटी तक ही संचालित की गई है, अर्थात जालंधर सिटी –अहमदाबाद के मध्य रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14711, ऋषिकेश- श्री गंगानगर रेलसेवा, जो दिनांक 28.09.23 को ऋषिकेश से रवाना हुई है, वह अंबाला तक ही संचालित की गई है, अर्थात अंबाला –श्री गंगानगर के मध्य रद्द रहेगी।


