
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई नेता दो दिन रहेगें बीकानेर दौरे पर







मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई नेता दो दिन रहेगें बीकानेर दौरे पर
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा बुधवार को बीकानेर आएंगे
बीकानेर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा बुधवार (आज) को बीकानेर आएंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा गुरुवार को प्रात: 10.30 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को बीकानेर आएंगी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार (आज)को बीकानेर पहुंचेंगी। उपमुख्यमंत्री गुरुवार को प्रात: 10.30 बजे पलाना में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे दोपहर 1.30 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगी
पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे बुधवार (आज) को बीकानेर आएंगी। श्रीमती राजे जयपुर से रवाना होकर सडक़ मार्ग से रात्रि 8 बजे बीकानेर पहुंचेंगी। वे रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगी। श्रीमती वसुंधरा राजे गुरुवार को प्रात: 10:30 बजे पलाना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे दोपहर 1:30 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर आज बुधवार को आएंगे बीकानेर
बीकानेर, 21 मई। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर आज (बुधवार) बीकानेर आएंगे। मुख्यमंत्री जयपुर से वायु मार्ग से प्रस्थान कर नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा गुरुवार को प्रात: 10 बजे देशनोक हेलीपैड- पर पहुंचेंगे। यहां से प्रात: 10:55 बजे प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे करणी माता मंदिर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री करणी माता मंदिर दर्शन कर, प्रात: 11:20 बजे मंदिर परिसर से प्रस्थान कर 11:25 बजे देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वे अमृत भारत देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, बीकानेर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां से 11:50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पलाना पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री पलाना से दोपहर 1:05 बजे बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:10 बजे देशनोक हेलीपैड ढ्ढढ्ढ पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1:25 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
यहां से दोपहर 2:20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3:10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।


