कीटनाशक स्प्रे चढऩे से व्यक्ति की मौत,दो दिन पहले करवाया था भर्ती

कीटनाशक स्प्रे चढऩे से व्यक्ति की मौत,दो दिन पहले करवाया था भर्ती

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कीटनाशक स्प्रे सिर में चढऩे से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में गजनेर पुलिस थाने में बालाना निवासी भंवर सिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना बलाला खेत में 5 नवम्बर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके 40 वर्षीय पिता चैनसिंह खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत कीटनाशक स्प्रे का छिडक़ाव करते समय कीटनाशक उसके पिता के सिर पर चढ़ गया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी और 8 नवम्बर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिससे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Join Whatsapp 26