ममता रांका बनीं महिला मंडल अध्यक्ष

ममता रांका बनीं महिला मंडल अध्यक्ष

बीकानेर। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा साधारण सभा आयोजित की गई। आयोजित सभा में आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। चुनाव अधिकारी शकुन्तला तातेड़ ने बताया कि नए अध्यक्ष पद हेतु ममता रांका का नाम रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति दी गई। सर्वसम्मति से ममता रांका का नाम घोषित होने पर सदन ú अर्हम् से गूंज उठा। इसके साथ ही तेरापंथ कन्या मंडल गंगाशहर की संयोजिका के लिए गरिमा सेठिया का नाम घोषित किया गया। पद ग्रहण करने के बाद साध्वीश्री अमितप्रभाजी एवं गुप्ति प्रभाजी का मंगल उद्बोधन प्राप्त हुआ। चुनाव से पूर्व मधु छाजेड़ ने संविधान का वाचन किया तथा कोषाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मंजू आंचलिया ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधा भूरा, संजू लालाणी, नयनतारा छल्लाणी, भावना छाजेड़, शारदा डागा, प्रेम बोथरा, बबीता सेठिया, बिन्दू छाजेड़, सुनीता दोषी आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन संतोष बोथरा ने किया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |