
बीकानेर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 620 का तबादला ,अवकाश के दिन जारी हुई सूची




बीकानेर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 620 का तबादला ,अवकाश के दिन जारी हुई सूची
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। शिक्षा विभाग में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक ही आदेश में 620 प्राचार्यों और समकक्ष स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आश्चर्य की बात यह रही कि यह सूची अवकाश के दिन जारी की गई।
देखे पूरी लिस्ट
https://www.scribd.com/document/953665103/rajkaj-1763864502907
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को नए स्थान पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस बार जारी तबादला सूची का आकार भी काफी बड़ा है।
सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में तबादलों पर प्रतिबंध लागू है, लेकिन शिक्षा विभाग ने यह सूची मुख्यमंत्री कार्यालय की विशेष स्वीकृति मिलने के बाद जारी की है। जानकारी के अनुसार, इस स्वीकृति में केवल प्राचार्य और समकक्ष स्तर के अधिकारियों के तबादलों की अनुमति दी गई है। वहीं, विभाग ने सेकंड ग्रेड और फर्स्ट ग्रेड शिक्षकों के तबादलों की भी मंजूरी मांगी थी, लेकिन फिलहाल उस पर स्वीकृति नहीं मिली है।




