Gold Silver

शिवसेना विधायक बोले- शिंदे बड़ा फैसला लेंगे, कल मुंबई में महायुति की बैठक संभव

शिवसेना विधायक बोले- शिंदे बड़ा फैसला लेंगे, कल मुंबई में महायुति की बैठक संभव

मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन नई सरकार को लेकर पेंच फंस अभी भी फंसा हुआ है। मुंबई में शुक्रवार को होने वाली महायुति की अहम बैठक टाल दी गई और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक सातारा चले गए। इसके बाद उनके नाराज होने की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, पार्टी ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया। इस बीच शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने कहा- शिंदे को जब भी कोई बड़ा फैसला लेना होता है तो वे अपने पैतृक गांव चले जाते हैं। वे कल शाम तक कोई बड़ा फैसला ले लेंगे। इससे पहले शिरसाट ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि शिंदे डिप्टी CM का पद स्वीकार करेंगे।

वहीं, सूत्रों ने बताया कि 1 दिसंबर को महायुति की बैठक होने के आसार हैं। इसके लिए भाजपा के 2 ऑब्जर्वर्स मुंबई आएंगे। इनकी मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की मीटिंग होगी और मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने की सूरत में शिवसेना ने गृह और वित्त मंत्रालय पर दावा किया है। हालांकि, भाजपा गृह और अजित पवार वित्त मंत्रालय नहीं छोड़ना चाहेंगे। शिवसेना का तर्क है कि एकनाथ सरकार में गृह​ मंत्रालय उप मुख्यमंत्री फडणवीस के पास था। इस हिसाब से अगर शिंदे डिप्टी CM बनें तो गृह मंत्रालय उन्हें मिलना चाहिए।

Join Whatsapp 26