महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कौन बनाएगा सरकार? किसे कितनी मिल सकती हैं सीटे, पढ़ें पॉलिटिक्ल न्यूज

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कौन बनाएगा सरकार? किसे कितनी मिल सकती हैं सीटे, पढ़ें पॉलिटिक्ल न्यूज

खुलासा न्यूज नेटवर्क। पांच साल की सियासी उठापटक के बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए। अब कुछ सवाल हैं। क्या बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन दोबारा सरकार बना पाएगा या कांग्रेस के महाविकास अघाड़ी की सरकार में वापसी होगी, वोटर दो हिस्सों में बंटी शिवसेना और एनसीपी में से किसे चुनेंगे। मराठा आरक्षण आंदोलन, मराठा वर्सेज ओबीसी के मुद्दे और लाडकी बहिन जैसी योजना का असर क्या रिजल्ट पर भी दिखेगा।

किसे कितनी मिल सकती है सीटें
महायुति: 125-140
बीजेपी- 80-90
शिवसेना (शिंदे गुट)- 30-35
एनसीपी (अजित गुट)- 15-20

महाविकास अघाड़ी:- 135-150
कांग्रेस: 58-60
एनसीपी (शरद): 50-55
शिवसेना (उद्धव): 30-35

गठबंधन से अलग पार्टियां
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना: 2-4
बहुजन वंचित अघाड़ी: 2-3

अन्य: 20-25

BJP को सबसे ज्यादा 80-90 सीटें मिल सकती हैं

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही फेज में सभी 288 सीटों पर वोटिंग हुई। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। कवरेज के दौरान मिले इनपुट से समझ आया कि महायुति या महाविकास अघाड़ी दोनों को बहुमत के लिए जरूरी 145 सीटें मिलना मुश्किल है।

BJP को सबसे ज्यादा 80-90 सीटें मिल सकती हैं। 2019 में उसे 105 सीटें मिली थीं। 58-60 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रह सकती है। पिछले चुनाव में उसकी 44 सीटें थीं। चुनाव में शरद पवार का मैजिक चलता दिख रहा है। 87 कैंडिडेट उतारने वाली उनकी पार्टी NCP (SP) 50-55 सीटें जीत सकती है।

शिवसेना (शिंदे गुट) और शिवसेना (उद्धव गुट) 30-35 सीटें जीतकर बराबरी पर रह सकती हैं। महायुति के लिए कमजोर कड़ी अजित पवार की पार्टी NCP बन रही है। उसके सिर्फ 15-20 सीटों पर जीतने की संभावना है। छोटी पार्टियां और निर्दलीय को 20 से 25 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में ये किंगमेकर बन सकते हैं।

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 2-4 कैंडिडेट जीत सकते हैं। समाजवादी पार्टी को भी एक सीट मिल सकती है। कांग्रेस, NCP (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव) का गठबंधन महाविकास अघाड़ी, महायुति से 10 सीटें ज्यादा हासिल कर सकता है। ये भी मुमकिन है कि इस गठबंधन को बहुमत मिल जाए।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |