महापौर मीडिया से हुई मुखबित,जोशीले अंदाज में दिये सवालो के जबाब

महापौर मीडिया से हुई मुखबित,जोशीले अंदाज में दिये सवालो के जबाब

बीकानेर। नगर निगम चुनावों के बाद निगम में बोर्ड ने भाजपा ने अपना बोर्ड बनाया जिसमें सुशीला कंवर महापौर व राजेन्द्र पंवार उपमहापौर बने। रविवार को महापौर ने अपनी सीट पर बैठ कर पदभार गृहण किया। महापौर ने सीट परभार गृहण करने से पहले गणेश भगवान की पूजन किया मंत्रोचार कर सीट पर बैठी। सीट कर बैठते ही पूरे नगर निगम में जयकारों से गुंज उठा। सभी भाजपाईयों ने उनको बधाई दी। इनके साथ केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मोहन सुराणा,गुमानसिंह, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य सहित कई भाजपा नेता शामिल थे। पदभार गृहण करने के बाद मीडिया से मुखतिब होते हुए उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जायेगा। जो समस्या बड़ी है उसको पहले प्राथमिकता देकर पूरा किया जायेगा। महिलाओं के केईएम रोड व व्यवस्त बाजार में शौचालय का निर्माण करवाया जायेगा जिससे की बाजार आते समय महिलाओं को कोई समस्या ना हो और इसके साथ आवारा पशुओं की समस्या को भी दूर करने का पूरा प्रयास किया जायेगा। जो महिलाएं पीछे है उनके किसी तरह आगे लेकर आने का प्रयास रहेंगा। निगम की आय बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम नये प्रोजेक्ट लेकर जिससे की हमें राज्य सरकार से पैसा मिल जायेगा और हम उस पर कार्य करेंगे तो निगम की आय बढ़ेगी।
महापौर दिखी जोशीले रुप में
निगम की पहली महापौर सुशील कंवर जब रविवार को अपना पदभार गृहण करने के बाद मीडिया के सामने आई तो बड़े ही जोशीले रुप में मीडिया के सवालों का जबाब देने लगी उससे ये लगता है कि शहर की समस्यों को दूर करने में महापौर जीजान से काम करेंगी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |