मगरे रा मूंग मंगाओ ऐ म्हारी पीठी...विवाह के पारंपरिक मांगलिक गीतों की पुस्तक सुर संकल्प का विमोचन - Khulasa Online मगरे रा मूंग मंगाओ ऐ म्हारी पीठी...विवाह के पारंपरिक मांगलिक गीतों की पुस्तक सुर संकल्प का विमोचन - Khulasa Online

मगरे रा मूंग मंगाओ ऐ म्हारी पीठी…विवाह के पारंपरिक मांगलिक गीतों की पुस्तक सुर संकल्प का विमोचन

बीकानेर। पुष्करणा ब्राह्मण समाज का सामूहिक सावा 18 फरवरी को आयोजित होगा। सावे को लेकर राष्ट्रीय पुष्करणा यूथ सामाजिक संस्थान की विवाह के पारम्परिक मांगलिक गीतों की संकलित पुस्तक सुर संकल्प का विमोचन मंगलवार को हुआ। पुस्तक का विमोचन करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने कहा कि विवाह के गीत हमारी परम्परा और संस्कृति है। गीतों की मिठास, शब्द और लय लोगों के तन-मन में रचे बसे हैं। मंत्री डॉ.कल्ला ने पुष्करणा सावे पर सुर संकल्प पुस्तिका को आज की पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक बताया और संस्थान के प्रयासों की सराहना की। जोशीवाड़ा स्थित संस्था कार्यालय में हुए विमोचन कार्यक्रम में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप जोशी ने पुस्तक में संकलित पारम्परिक विवाह गीतोंपर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि पुस्तक में गणेश स्तुति, घोड़ी, बन्ना बन्नड़ी, पीठी, मायरा, खिरोड़ा, ढुकाव, तालोटा, वर-वधू के गीत, चंवरी, विदाई, बरी सहित टप्पा गीत शामिल हैं। शंकर पुरोहित के अनुसार पुस्तक में विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार के विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान आवश्यक पूजन सामग्री की भी जानकारी प्रकाशित की गई है। इस अवसर पर शंकरपुरोहित, भूरसिंह जोशी, मोहन लाल जोशी, हरिकिशन जोशी, अनिल व्यास, राम रतन पुरोहित, अरविन्द बोड़ा, शिव जोशी, राहुल जोशी, भारती जोशी, जेपी पुरोहित आदि उपस्थितरहे।
विवाह गीतों का विशेष महत्व
पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक सावे के दौरान विवाह की मांगलिक रस्मों के साथ-साथ गाए जाने वाले पारम्परिक गीतों का विशेष महत्व है। महिलाएं विवाह और यज्ञोपवित संस्कार की विभिन्न रस्मों के दौरान इन मांगलिक गीतों का गायन सामूहिक रुप से करती है। विवाह गीतों की शुरुआत भगवान गणेश की स्तुती वंदना के साथ होती है। वहीं मांगलिकरस्मों के दौरान गाए जाने वाले पारम्परिक गीत अलग-अलग है। जिनके शब्द और लय से उस रस्म की पहचान होती है। विवाह के दौरान सगे -संबंधियों से हंसी -ठिठोली के लिए

टप्पा गीतों का गायन भी किया जाता है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26