शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाया शारीरिक संबंध - Khulasa Online शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाया शारीरिक संबंध - Khulasa Online

शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाया शारीरिक संबंध

शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाया शारीरिक संबंध

खुलासा न्यूज़। श्रीगंगानगर जिले के एक गांव की युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। दर्ज कराये मामले में आरोपी पर 2 साल तक लगातार दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी एक परिचित महिला ने उसका परिचय आरोपी से करवाया। महिला ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसकी शादी आरोपी से करवा देगी। इससे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई और आरोपी ने मौका देखकर उससे रेप कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि वह श्रीगंगानगर में एक जगह पर घरेलू कामकाज करती थीं। इसी दौरान उसकी मिलने वाली महिला ने उसका परिचय एसएसबी रोड पर साधु कॉलोनी के रहने वाले आरोपी बबलू जांगिड़ पुत्र होतीलाल जांगिड़ से करवाया। धीरे-धीरे आरोपी बबलू पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाने लगा। पीड़िता की जिस परिचित महिला ने उसका परिचय बबलू से करवाया था, उसने यह विश्वास दिलाया कि वह बबलू से उसकी शादी करवा देगी। इसी दौरान करीब 2 साल पहले आरोपी बबलू ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी लगातार रेप करता रहा। मामले की जांच एससी-एसटी सेल के सीओ विष्णु खत्री को दी गई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26