चंद्रग्रहण : दिखना शुरू हुआ ब्लड मून, पृथ्वी ने चांद को आधा कवर किया

चंद्रग्रहण : दिखना शुरू हुआ ब्लड मून, पृथ्वी ने चांद को आधा कवर किया

चंद्रग्रहण : दिखना शुरू हुआ ब्लड मून, पृथ्वी ने चांद को आधा कवर किया
जयपुर। राजस्थान में रात 9:57 बजे से साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण शुरू हो गया। यह पूर्ण ग्रहण यानी ब्लड मून है, जिसे पूरे राजस्थान में कहीं से भी देखा जा सकता है। चंद्रग्रहण का नजारा रात करीब 9:57 बजे से शुरू होकर 3 घंटे 28 मिनट तक दिखाई देगा। 82 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा, जिसके दौरान पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाएगी। चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ेगी और वह लाल-नारंगी रंग का दिखाई देगा। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण से 9 घंटे पहले लगने वाले सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहे और पूजा-अर्चना नहीं की गई।
जयपुर में ब्लड मून दिखना शुरू हो चुका है, नजारा साइंस पार्क से टेलिस्कोप की मदद से देखा जा सकता है। पृथ्वी ने चंद्रमा को आधा कवर कर लिया है। यह खगोलीय घटना शहरवासियों को रोमांचित कर रही है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |