एलपीजी सिलेंडर ने फिर मारी बाजी,इसी महीने फिर बढ़े दाम पढ़े पूरी खबर। - Khulasa Online एलपीजी सिलेंडर ने फिर मारी बाजी,इसी महीने फिर बढ़े दाम पढ़े पूरी खबर। - Khulasa Online

एलपीजी सिलेंडर ने फिर मारी बाजी,इसी महीने फिर बढ़े दाम पढ़े पूरी खबर।

खुलासा न्यूज बीकानेर। 807 रुपए, पेट्रोल 99.76 रुपए/लीटर, डीजल : 91.92 रुपए/लीटर 25 रुपए बढ़ी सिलेंडर की रेट, सब्सिडी के नाम पर सिर्फ चार रुपए आएंगे बैंक खाते में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण महंगाई से जूझ रहे आमजन पर रसोई गैस ने इस महीने तीसरा झटका दिया। गुरुवार को गैस सिलेंडर की कीमत फिर 25 रुपए बढ़ गई। इस महीने गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपए तक बढ़ गई। अब यह 782 रुपए की बजाय 807 रुपए में मिलेगा। इसमें सब्सिडी महज चार रुपए ही बैंक खाते में आएगी। वर्ष 2021 में जनवरी से अब तक गैस सिलेंडर की कीमत चार बार बढ़ चुकी है। इसका सीधा रसोई और घर के बजट पर पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए रेट से लोग पहले ही परेशान हैं। अब गैस सिलेंडर के दाम बढऩे से घर का बजट बिगड़ जाएगा। फरवरी में चार तारीख को 25 रुपए, 15 फरवरी को 50 रुपए और अब 25 फरवरी को 25 रुपए कीमत बढ़ गई। 11 महीने में पेट्रोल 22 और डीजल 21 रुपए लीटर बढ़ा कोरोना के बाद से 11 महीने में पेट्रोल व डीजल के रेट में बेतहाशा वृद्धि हुई है जिससे जनता की परेशानी बढ़ गई है। 11 महीने में पेट्रोल के रेट 22 रुपए और डीजल के रेट 21 रुपए लीटर तक बढ़ चुके है। फरवरी में ही पेट्रोलियम कंपनियों ने 14 बार रेट में इजाफा किया। अब पेट्रोल के रेट 99.76 और डीजल 91.92 रुपए लीटर है। छह महीने से घट गई एलपीजी की सब्सिडी गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को सितंबर 2020 से पहले खातों में 150 से 165 रुपए के बीच सब्सिडी मिलती थी। बाद में यह घटकर 3.26 पैसे हो गई। छह महीने से यह सब्सिडी अब उपभोक्ताओं के खातों में महज नाम मात्र की आ रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26