
पुणे-सतारा रेलखण्ड के जरंडेश्वर स्टेशन पर लूप लाइन कमिशनिंग कार्य रेलसेवाऐं आंशिक रद्द/ रेगुलेट रहेगी





पुणे-सतारा रेलखण्ड के जरंडेश्वर स्टेशन पर लूप लाइन कमिशनिंग कार्य रेलसेवाऐं आंशिक रद्द/ रेगुलेट रहेगी
बीकानेर। मध्य रेलवे के पुणे-सतारा रेलखण्ड के मध्य जरंडेश्वर स्टेशन पर लूप लाइन कमिशनिंग कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पष्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगी:-
आंशिक रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 20475, बीकानेर-मिरज रेलसेवा दिनांक 15.09.25 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह पुणे तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पुणे-मिरज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 20476, मिरज-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 16.09.25 को मिरज के स्थान पर पुणे से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मिरज-पुणे के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रेगुलेट रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 19667, उदयपुर सिटी-मैसूरू रेलसेवा जो दिनांक 15.09.25 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह मध्य रेलवे पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
गाडी संख्या 06282, अजमेर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 15.09.25 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह मध्य रेलवे पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

