अर्जुन-गोविंद आज करेंगे नामांकन, दीया और गहलोत की होगी जनसभा, दोनों पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष भी आएंगे - Khulasa Online अर्जुन-गोविंद आज करेंगे नामांकन, दीया और गहलोत की होगी जनसभा, दोनों पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष भी आएंगे - Khulasa Online

अर्जुन-गोविंद आज करेंगे नामांकन, दीया और गहलोत की होगी जनसभा, दोनों पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष भी आएंगे

अर्जुन-गोविंद आज करेंगे नामांकन, दीया और गहलोत की होगी जनसभा, दोनों पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष भी आएंगे

बीकानेर। बुधवार को शहर में राजनीतिक हलचल तेज रहेगी। भाजपा और कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। इनके समर्थन में दोनों ही पार्टियों के नेता सभा करेंगे। जनता की नजर दोनों की भीड़ पर होगी। भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तथा राजस्थान सह प्रभारी प्रवेश वर्मा तथा कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा सभा को संबोधित करेंगे। इत्तेफाक है कि दोनों उम्मीदवारों के नामांकन एक ही दिन हैं। दोनों ही उम्मीदवारों की पार्टियों के प्रदेश स्तरीय नेतृत्व नामांकन कराने आ रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार अर्जुनराम मेघवाल के लिए उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश सह प्रभारी प्रवेश वर्मा सभा करेंगे। कांग्रेस उम्मीदवार गोविंदराम मेघवाल के समर्थन में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आएंगे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत पहले चूरू में नामांकन कराएंगे। वहां से वे सीधे बीकानेर आएंगे। दोनों ही उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों की सभाएं होंगी। मीडिया के साथ जनता की नजर संबोधन के साथ ही भीड़ पर पर भी होगी। भाजपा की सभा रवीन्द्र रंग मंच के पास होगी। कांग्रेस की शार्दूल सिंह मैदान में रखी गई है। कांग्रेस की सभा दोपहर बाद रखी गई है। भाजपा की सभा 1.30 बजे होगी, जबकि अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा पौने तीन बजे तो चूरू से बीकानेर के लिए रवाना होंगे। दोनों ही प्रमुख नेताओं का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया। बीकानेर से गहलोत साढ़े चार बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि सभा की तैयारियां हो गई हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26