लॉकडाउन बढ़ना तय,पीएम के संबोधन में हो सकती है घोषणा

लॉकडाउन बढ़ना तय,पीएम के संबोधन में हो सकती है घोषणा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किया गया 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन आज पूरा हो रहा है। सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी संकट से निपटने के लिए आगे के कदमों के बारे में बताएंगे। देश के मौजूदा हालात को देखते हुए लॉकडाउन बढाए जाने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। इस महामारी के गंभीर खतरों को देखते हुए तमाम राज्य लॉकडाउन को दो हफ्ते बढ़ाने के पक्ष में हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री के संबोधन का देश को बेसब्री से इंतजार है।
सीएम केजरिवाल ने दिया था संकेत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद कहा था कि लॉकडाउन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बैठक के बाद किए अपने ट्वीट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है। आज, भारत की स्थिति कई विकसित देशों से बेहतर है क्योंकि हमने पहले ही लॉकडाउन शुरू करने का फैसला ले लिया था। अगर इसे अभी खत्म कर दिया गया तो सारी कोशिशों पर पानी फिर जाएगा. लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला जरूरी है।’
कई राज्यों ने पहले ही बढ़ाया लॉकडाउन
प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने के एलान से पहले सोमवार को पीएमओ और तमाम मंत्रालयों के आला अफसरों के साथ अंतिम दौर की मंत्रणा की। वैसे महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिसा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत सात राज्यों ने अपने सूबों में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा पहले ही कर दी है। इसीलिए पुख्ता संभावना यही है कि पीएम मोदी भी देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाने का ऐलान करेंगे।
लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत
प्रधानमंत्री ने कोरोना के खतरों के बीच अर्थव्यवस्था और रोजगार के मोर्चे की इन चुनौतियों को देखते हुए मुख्यमंत्रियों के साथ 11 अप्रैल को हुई बैठक में स्पष्ट संकेत दिया था कि लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पहला चरण ‘जान है तो जहान है’ पर फोकस था, लेकिन लॉकडाउन के दूसरे चरण में ‘जान भी जहान भी’ पर फोकस किया जाएगा।
लॉकडाउन का दूसरा चरण ‘जान भी जहान भी’
तीन हफ्ते पहले देश के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जान है तो जहान है’ की बात की थी। जिसमें जान बचाने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया गया था। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के दूसरे चरण ‘जान भी जहान भी’ में कुछ प्रतिबंधों में छूट मिल सकती है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |